1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. न्यूजपेपर हॉकर के बेटे ने किया IIT में कमाल

न्यूजपेपर हॉकर के बेटे ने किया IIT में कमाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2015 01:53 pm IST,  Updated : Jun 20, 2015 02:35 pm IST

रांची: यदि व्‍यक्ति में लगन हो, मेहनत करने का जज्‍बा हो और वह संकल्प कर ले, तो विपरीत परिस्थितियों में भी असाधारण परिणाम आते हैं। इस बात को साबित किया है अखबार बांटने वाले के

न्यूजपेपर हॉकर के...- India TV Hindi
न्यूजपेपर हॉकर के बेटे ने किया IIT में कमाल

रांची: यदि व्‍यक्ति में लगन हो, मेहनत करने का जज्‍बा हो और वह संकल्प कर ले, तो विपरीत परिस्थितियों में भी असाधारण परिणाम आते हैं। इस बात को साबित किया है अखबार बांटने वाले के बेटे अभिषेक रंजन ने। उसने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में कमाल कर दिया।

बुधवार रात घोषित हुए आईआईटी-जेईई (अडवांस्ड) के परीक्षा परिणाम में अभिषेक ने पर्सन्स विद डिसेबिलटी (PWD) श्रेणी में 18 वां और सामान्य श्रेणी में 16,095 वां स्‍थान हासिल किया। सरोवर नगर में रहने वाले रंजन ने कहा कि आईआईटी में दाखिला पाना मेरा सपना था और अब यह सच हो गया है।

रांची के रातू रोड स्थित सरोवर नगर में रहने वाले बिकलंग अभिषेक आगे चल कर सिविल सेवा में जाना चाहता है।

अभिषेक इस सफलता के पीछे अपने माता-पिता का हाथ बताता है जिन्होंने हर कदम पर साथ दिया। आईआईटी की काउंसलिंग 25 जून से शुरू होगी और रंजन कंप्यूटर साइंस विषय को चुनना चाहता है।

परेशानियों से संघर्ष करते हुए रंजन ने यह मुकाम हासिल किया है। सितम्बर 2009 में हुए एक ऐक्सिडेंट में रंजन का एक पैर घायल हो गया था। अभिषेक के इलाज में लाखों रुपए खर्च होने के बाबजूद वह अपाहिज हो गया, लेकिन उसने इससे हिम्मत नहीं हारी।

स्थिति सुधरने के बाद दुबारा स्कूल जॉइन किया और अपनी लगन और मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत