1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई डायरेक्टर पर फैसले के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक

सीबीआई डायरेक्टर पर फैसले के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2019 07:25 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 07:25 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली चयन समिति देश की अग्रणी जांच एजेंसी सीबीआई के निदेशक पर फैसला करने के लिए शुक्रवार को यहां बैठक करेगी। 

CBI File Photo- India TV Hindi
CBI File Photo

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली चयन समिति देश की अग्रणी जांच एजेंसी सीबीआई के निदेशक पर फैसला करने के लिए शुक्रवार को यहां बैठक करेगी। केंद्रीय जांच ब्यूरो अभी किसी नियमित प्रमुख के बिना ही काम कर रहा है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। 

समिति की यह दूसरी बैठक होगी क्योंकि 24 जनवरी को हुई बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। आगे और ब्यौरा दिए बिना अधिकारियों ने बताया कि समिति शुक्रवार को बैठक करेगी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समिति के सदस्य हैं। आलोक वर्मा के जाने के बाद सीबीआई प्रमुख का पद 10 जनवरी से ही खाली पड़ा है। 

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना के साथ वर्मा का टकराव हुआ था। वर्मा और अस्थाना दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे । वर्मा के जाने के बाद एम. नागेश्वर राव सीबीआई के अंतरिम प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं। समिति की अंतिम बैठक में समिति के सदस्यों से योग्य अधिकारियों की एक सूची के साथ ही उनके दस्तावेज साझा किये गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत