1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पार्टी कार्यकर्ता पर हमला मामले में निलेश राणे गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पार्टी कार्यकर्ता पर हमला मामले में निलेश राणे गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2016 10:43 pm IST,  Updated : May 20, 2016 10:49 pm IST

रत्नागिरि (महाराष्ट्र): एक स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता पर हमले और उसके अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व कांग्रेस सांसद निलेश राणे को आज महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले की चिपलून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

nilesh rane- India TV Hindi
nilesh rane

रत्नागिरि (महाराष्ट्र): एक स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता पर हमले और उसके अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व कांग्रेस सांसद निलेश राणे को आज महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले की चिपलून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे निलेश को बाद में चिपलून की एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने निलेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद निलेश की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। निलेश ने आज सुबह आठ बजे चिपूलन पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निलेश को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था और उनसे कहा था कि वह 23 मई को या इससे पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करें। पुलिस ने उच्च न्यायालय को बताया था कि निलेश के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। ठाणे पुलिस ने निलेश, उनके निजी सहायक तुषार पांचाल और अंगरक्षक मनीष सिंह के खिलाफ पिछले महीने केस दर्ज किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत