1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में वाहन खाई में गिरा, सात यात्रियों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में वाहन खाई में गिरा, सात यात्रियों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 02:07 pm IST

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से सात यात्रियों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि सुदूर मलार गांव में शाम साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ।

Nine dead, five injured as passenger vehicle falls into gorge in Jammu and Kashmir's Kathua- India TV Hindi
Nine dead, five injured as passenger vehicle falls into gorge in Jammu and Kashmir's Kathua

जम्मू: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से सात यात्रियों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि सुदूर मलार गांव में शाम साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। अंतिम खबर आने तक बचाव अभियान जारी था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत