1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: बलबीर फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा करने वाली पहली रक्षा मंत्री बनी निर्मला सीतारमण, साथ में थे आर्मी चीफ

J&K: बलबीर फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा करने वाली पहली रक्षा मंत्री बनी निर्मला सीतारमण, साथ में थे आर्मी चीफ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 02, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 07:09 pm IST

रक्षा मंत्री आज सुबह सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ उत्तरी कश्मीर में एक अग्रिम चौकी पर गईं। वह इस चौकी पर पहुंचने वाली पहली रक्षा मंत्री हैं।

Defence Minister Nirmala Sitharaman with Army Chief Gen....- India TV Hindi
Defence Minister Nirmala Sitharaman with Army Chief Gen. Bipin Rawat interacts with troops of the 28 Inf Div on their visit to the Balbir forward post in Keran sector, J & K

श्रीनगर: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और राज्य की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि सीतारमण ने यहां राजभवन में राज्यपाल से भेंट की। दोनों ने नियंत्रण रेखा और अंदरुनी हिस्से में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Union Defence Minister Nirmala Sitharaman with Army Chief Gen. Bipin Rawat and Jammu and Kashmir Governor Satya Pal Malik at Raj Bhavan, in Srinagar
Union Defence Minister Nirmala Sitharaman with Army Chief Gen. Bipin Rawat and Jammu and Kashmir Governor Satya Pal Malik at Raj Bhavan, in Srinagar

अधिकारियों के अनुसार इससे पहले रक्षा मंत्री आज सुबह सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ उत्तरी कश्मीर में एक अग्रिम चौकी पर गईं। उन्होंने बताया कि वह बलबीर चौकी पर गईं और उन्होंने वहां 28 इंफैंट्री डिवीजन के सैनिकों के साथ बाचतीत की। वह इस चौकी पर पहुंचने वाली पहली रक्षा मंत्री हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत