1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय में बढोत्तरी, छह लेन सड़क को मंजूरी

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय में बढोत्तरी, छह लेन सड़क को मंजूरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2018 09:06 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 09:06 pm IST

बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढोतरी को मंजूरी प्रदान कर दी।

Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar

पटना: बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढोतरी को मंजूरी प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष सचिव उपेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया, ‘‘मंत्रिपरिषद ने एक अक्तूबर 2018 के प्रभाव से सामान्य आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं को 3000 रूपये के स्थान पर 4500 रूपये, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं को 2250 रूपये के स्थान पर 3500 रूपये एवं सहायिकाओं को 1500 रूपये के स्थान पर 2250 रूपये प्रतिमाह मानदेय का दर निर्धारण करने तथा नियमित एवं सुचारू रूप से केंद्र संचालन करने पर सहायिका को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 250 रूपये प्रति माह देने को मंजूरी प्रदान कर दी है ।’’

पांडेय ने बताया कि राज्य में स्वीकृत सामान्य आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 107603 है जबकि मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 7115 स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद ने पटना शहर के आर ब्लॉक से दीघा तक 6.30 किमी लंबी छह लेन सड़क के लगभग 379.57 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। अधिकारी ने बताया कि आज संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 8 एजेंडों पर निर्णय किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत