1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2020 11:11 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 11:13 pm IST

कर्नाटक में एक बार फिर से सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। सूबे की येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है, जिसकी विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े केगेरी ने पुष्टि कर दी है।

Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa- India TV Hindi
Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa Image Source : PTI

बंगलूरू। कर्नाटक में एक बार फिर से सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। सूबे की येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है, जिसकी विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े केगेरी ने पुष्टि कर दी है। इस नोटिस में कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत उनके मंत्रियों के इस्तीफे की मांग भी की गई है। यह नोटिस कांग्रेस नेता सिद्धारमैया द्वारा दिया गया है। स्पीकर ने कहा कि नोटिस को लेकर चर्चा के लिए तारीख और समय शनिवार को तय किया जाएगा।

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मौजूदा येदियुरप्पा सरकार पर से लोगों का भरोसा उठ गया है। इसके साथ ही सरकार के मंत्रियों पर भी किसी को विश्वास नहीं है, इसलिए उन्हें सरकार में रहने का कोई हक नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने नोटिस सौंपे जाने की पुष्टि की है और कहा कि अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर चर्चा के वास्ते तिथि और समय शनिवार को तय किया जाएगा।

सिद्दारामैया ने अध्यक्ष से अविश्वास प्रस्ताव नोटिस को सदन की अन्य कार्यवाही से परे प्राथमिकता की श्रेणी में रखने जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में विश्वास खो चुके हैं, इसलिए यह नोटिस दिया गया है। दूसरी तरफ प्रदेश के राजस्व मंत्री आर अशोक ने अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के पास पूरा बहुमत है और उसकी स्थिरता को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुत से कांग्रेसी विधायक भाजपा में आने के लिए अधीर हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत