1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो: आज योगी करेंगे उद्घाटन, जान लें ये 20 खास बातें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो: आज योगी करेंगे उद्घाटन, जान लें ये 20 खास बातें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 11:57 pm IST

सीएम योगी कड़ी सुरक्षा के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। एक्वा लाइन के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी।

noida greater noida aqua line metro- India TV Hindi
noida greater noida aqua line metro

नोएडा: ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो 26 जनवरी से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  नोएडा मेट्रो का शुभारंभ करेंगे लेकिन लोगों के लिए इसे 26 जनवरी को ही शुरू किया जाएगा। सीएम योगी कड़ी सुरक्षा के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। एक्वा लाइन के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी।

एक्वा लाइन मेट्रो की 20 खास बातें-

1. एक्वा लाइन मेट्रो शुरू होने के बाद दिल्ली-NCR का मेट्रो नेटवर्क शंघाई, बीजिंग और लंदन के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन जाएगा।

2. एक्वा लाइन की कुल लंबाई 29.707 किलोमीटर है। इस लाइन में कुल 21 स्टेशन होंगे, 15 नोएडा में और 6 ग्रेटर नोएडा में पड़ेंगे।
3. एक्वा लाइन मेट्रो हर मामले में ब्लू लाइन से ज्यादा अडवांस हैं। सिक्यॉरिटी से लेकर सुविधाओं तक इसमें एक के बाद एक अडवांस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है।
4. एक्वा लाइन विकास के लिए महत्वपूर्ण है और पर्यावरण को सुधारने में इसका योगदान रहेगा।
5. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों को ट्रांसपोर्ट की वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी।
6. सुरक्षा के हिसाब से एक्वा लाइन अच्छी है और कनेक्टिविटी की भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
7. यात्रियो को हर मेट्रो स्टेशन से फीडर बस और ई-रिक्शा की सुविधा मिलेगी।
8. ओला-उबर और अन्य टैक्सी सेवाओं के लिए स्पेशल टैक्सी स्टैंड की सुविधा होगी।
9. नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच के ग्रमीण क्षेत्र का विकास होगा और ग्रामीण क्षेत्र भी मेट्रो से जुड़ेगा।
10. प्रतिदिन 65 हजार से एक लाख यात्रियों के यात्रा करने की संभावना है।
11. एक्वा लाइन का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 50 रुपये है।
12. यहां टोकन की जगह पेपर टिकट की व्यवस्था है।
13. प्री टिकट बुक के लिए मोबाइल एप की व्यवस्था है
14. एसबीआई के सहयोग से नया यूनिक स्मार्ट कार्ड लॉन्च होगा।
15. स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल नगर बसों का किराया देने, पार्किंग शुल्क देने और यहां तक कि इसे शॉपिंग मॉल में डेबिट कार्ड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
16. यह कार्ड कोच्चि और नागपुर मेट्रो तथा अन्य आगामी मेट्रो सेवाओं में भी काम करेगा, लेकिन इसका उपयोग दिल्ली मेट्रो में नहीं किया जा सकेगा।
17. एक्वा लाइन के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी।
18. माना जा रहा है कि एक्वा लाइन में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स ही सफर करेंगे इसलिए उनके लिए यह मेट्रो लाइफ लाइन बनेगी।
19. स्टेशन में एंट्री करने के बाद 90 मिनट के अंदर स्टेशन से बाहर होना पड़ेगा। उससे ज्यादा समय लगा तो आपके स्मार्ट कार्ड से एग्जिट होने के दौरान पेनल्टी कट जाएगी और यह पेनल्टी 10 रुपये घंटे के हिसाब से रखी गई है।
20. एनएमआरसी ने जो स्मार्ट कार्ड तैयार कराया है, वह सिर्फ उन्हीं लोगों को मिल पाएगा जिनके पास वोटर कार्ड, डीएल या पासपोर्ट हैं। आधार कार्ड भी इसमें मान्य नहीं है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत