1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा: ऑटो सवार युवती से गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास मोबाइल फोन लूटे, युवक से भी लूटपाट

नोएडा: ऑटो सवार युवती से गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास मोबाइल फोन लूटे, युवक से भी लूटपाट

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2017 03:48 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 03:49 pm IST

ऑटो रिक्शा में सवार एक युवती से गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने दो मोबाइल फोन लूट लिए। एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित गोदावरी कॉम्प्लेक्स के पास दो लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसकी सोने की चेन

mobile phone- India TV Hindi
mobile phone

नोएडा: ऑटो रिक्शा में सवार एक युवती से गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने दो मोबाइल फोन लूट लिए। एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित गोदावरी कॉम्प्लेक्स के पास दो लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसकी सोने की चेन तथा चार हजार रूपए लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि हरौला गांव के रहने वाले सौर्यराज अवाना ने थाना सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि काली यादव और उसके साथी ने बीती रात गोदावरी कॉम्प्लेक्स के पास उसके साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन और चार हजार रूपए लूट लिए।

जबकि थाना सेक्टर-39 में सेक्टर-99 में रहने वाली अचल सबरवाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बीती रात ऑटो रिक्शा में सवार होकर गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रही थी तभी बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने उनके हाथ से दो मोबाइल फोन लूट लिए।

पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत