1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश में उम्रदराज लोगों का आधार कार्ड बनना हुआ मुश्किल

उत्तर प्रदेश में उम्रदराज लोगों का आधार कार्ड बनना हुआ मुश्किल

 Written By: IANS
 Published : Apr 05, 2015 08:18 am IST,  Updated : Apr 05, 2015 09:08 am IST

बहराइच: आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने की निर्वाचन आयोग की शुरू की गई प्रक्रिया के बीच बड़ी संख्या में उम्रदराज लोग फिंगर प्रिंट स्पष्ट नहीं आने से परेशान हैं। निकट भविष्य में आधार

- India TV Hindi

बहराइच: आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने की निर्वाचन आयोग की शुरू की गई प्रक्रिया के बीच बड़ी संख्या में उम्रदराज लोग फिंगर प्रिंट स्पष्ट नहीं आने से परेशान हैं। निकट भविष्य में आधार कार्ड की अनिवार्यता के चलते वोटर लिस्ट के साथ ही अन्य लाभकारी सरकारी योजनाओं से वंचित होने का डर उन्हें सताने लगा है। (21:56)

अभी हाल ही में गैस कनेक्शन की कैश सब्सिडी को लेकर बैंकों के खातों को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई गई और उसके बाद खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना में भी आधार कार्ड की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई। इन दो महत्वपूर्ण लाभकारी योजना के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर आईडी को भी आधार कार्ड से जोड़ना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि उम्र दराज लोग फिंगर प्रिन्ट के न आने से आधार कार्ड की सुविधा से वंचित हैं और सभी को डर सताने लगा है कि कहीं वोट देने समेत अन्य अधिकारों से वंचित न हो जाएं।

नगर के मोहल्ला बख्शीपुरा निवासी पं. बागीश पाल ने बताया कि वोटर आईडी के लिये फार्म भरकर फिंगर प्रिंट देने गए तो मशीन पर फिंगर प्रिंट ही नहीं आया और उनको बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस मोहल्ले के ही बड़ी संख्या में 65 से 85 वर्ष के उम्र के लोग आधार कार्ड की सुविधा से वंचित हैं। इसके अलावा मोहल्ला मीराखेलपुरा निवासी सेना से रिटायर्ड बनवारी लाल (65) ने बताया कि फार्म भरकर आधार कार्ड बनवाने का उपक्रम किया तो फिंगर प्रिंट न आने की बात कहकर कैम्प से लौटा दिया गया।

यही हाल उनकी मां फूलमती (85) के साथ भी हुआ। इतना ही नहीं, नगर समेत समूचे जिले में बड़ी संख्या में उम्रदराज लोग फिंगर प्रिंट के न आने से आधार कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत