1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में अब महिला सरपंच ने आतंकियों से मांगी जान की भीख

कश्मीर में अब महिला सरपंच ने आतंकियों से मांगी जान की भीख

 Reported By: IANS
 Published : Jun 16, 2020 04:02 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 04:02 pm IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों द्वारा सरपंच अजय पंडिता की हत्या के कुछ दिन बाद ही अब एक महिला सरपंच को आतंकवादियों द्वारा धमकाए जाने का वीडियो सामने आया है।

Now woman Sarpanch in Kashmir pleads before terrorists- India TV Hindi
Now woman Sarpanch in Kashmir pleads before terrorists Image Source : IANS PHOTO

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों द्वारा सरपंच अजय पंडिता की हत्या के कुछ दिन बाद ही अब एक महिला सरपंच को आतंकवादियों द्वारा धमकाए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उत्तर कश्मीर के सोपोर कस्बे की एक सरपंच 50 वर्षीय गुलशन का बताया गया है, जिसे एक खुले मैदान में बनाया गया है।

वीडियो में, एक पुरुष की आवाज उससे सवाल कर रहा है, जबकि महिला हाथ जोड़कर माफी मांग रही है और कह रही है कि वह इस्तीफा दे देगी। आतंकवादी उससे उसके फोन पर मोजूद एक नंबर के बारे में पूछता है, जिसके बारे में वह कहती है, यह पुलिस अधीक्षक (एसपी) का नंबर है।

उसे पकड़ कर रखने वाला व्यक्ति उससे कहता है कि यह अंतिम चेतावनी है और वह उसकी मां की उम्र की है, इसीलिए वह उसे छोड़ रहा है।

कश्मीर में एक हफ्ते से भी कम समय में पंचायत सदस्यों को निशाना बनाने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद पंचायत सदस्यों ने सुरक्षा और बीमा कवर की मांग दोहराई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत