नई दिल्ली: एनएसजी और सेना की ज्वाइंट प्रेस कान्फ्रेंस में यह बताया गया कि पांचवां आतंकवादी मारा जा चुका है औऱ एयरबेस की कांबिंग की जा रही है। यह भी बताया गया कि आतंकियों के खिलाफ ज्वांइट कार्रवाई में पुलिस औऱ गुप्तचर एजेंसियों ने मिलकर काम किया। यह भी बताया गया कि एयरबेस में रह रहे परिवार औऱ संपत्ति सुरक्षित है, आतंकी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाए। इलाका 20 किलोमीटर से भी ज्यादा बड़ा है इसलिए कांबिंग एक्शन में थोड़ा वक्त लग रहा है। सिक्योरिटी फोर्सेज़ का उद्देश्य था कि कम से कम नुकसान हो और आतंकवादियों का खात्मा किया जा सके, जिसमें सफलता मिली। आतंकियों को जीवित पकड़ने की कोशिश भी की गई थी।
इससे पहले आज NSG, एयरफोर्स और आर्मी की ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया था कि आतंकवादियों के खिलाफ एनकाउंटर अपने आखिरी चरण में है पर एनकाउंटर खत्म होने में वक्त लगेगा। आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर सही दिशा में जा रहा है।'
एयरफोर्स ने अपने बयान में कहा कि, आतंकवादी पूरी तैयारी के साथ आए थे। साथ ही सभी आतंकी भारी हथियारों से लैस हैं। उनका पहला मुकाबला गरुड़ कमांडो से हुआ था
आतंकी हमले में NIA ने शुरूआती जांच रिपोर्ट में पुलिस पर सवाल उठाए हैं। NIA ने कहा कि, पठानकोट में आतंकी हमला पुलिस की लीपरवाही थी। SP के आगाह करने के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं हुई। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले का आज तीसरा दिन है। सेना और आंतकियों के बीच 50 घंटे से मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक एयरबेस की दो मंजिला बिल्डिंग में आतंकी छिपे हैं। बिल्डिंग को चारों ओर से सेना ने घेरे हुआ है।
पठानकोट हमले में 7 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 20 जवान घायल हुए। 7 शहीदों में 5 DSC के जवान, 1 GARUD और एक NSG कमांडो शामिल हैं।