1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में कोविड-19 से 67 मरीजों की मौत, सामने आए 625 नये मामले, 80 बच्चे भी शामिल

ओडिशा में कोविड-19 से 67 मरीजों की मौत, सामने आए 625 नये मामले, 80 बच्चे भी शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2021 07:25 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 07:25 pm IST

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 1072 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 53,527 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, अब तक 1.75 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

Odisha reports 625 new COVID-19 cases, 67 fresh fatalities- India TV Hindi
ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 67 और मरीजों की मौत हो गयी। Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 67 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,493 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के 625 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,02,323 हो गयी। नये संक्रमितों में 80 बच्चे भी शामिल हैं। ओडिशा में पिछले छह दिनों से लगातार संक्रमण के नये मामलों में कमी देखने को मिल रही है। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 214 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। 

अधिकारी ने बताया कि कटक में 56 और बालासोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले सामने आए। इस दौरान कटक में सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद जगतसिंहपुर में 14 मरीजों की मौत हुई जबकि ढेंकनाल में आठ लोगों की संक्रमण से जान गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 8,443 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 9.86 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। 

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 1072 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 53,527 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, अब तक 1.75 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। इस बीच, प्रदेश में वैक्सीनेशन की शुरूआत के बाद से सोमवार तक वैक्सीन की 2.07 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 48.96 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। 

इस बीच, ओडिशा सरकार के पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर को खोलने के फैसले के एक दिन बाद, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार को राजधानी में मंदिरों में प्रवेश के लिए पूरी तरह से वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया। बीएमसी ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी, जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत