1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महंगाई की मार: पेट्रोल हुआ 64 पैसे महंगा

महंगाई की मार: पेट्रोल हुआ 64 पैसे महंगा

 Written By: PTI
 Published : Jun 15, 2015 08:40 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 09:22 pm IST

नई दिल्लीः वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों के अनुरूप आज पेट्रोल के दाम 64 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए, जबकि डीजल के दाम 1.35 रपये प्रति लीटर घटा दिए गए। मई से अब

महंगाई की मार: पेट्रोल...- India TV Hindi
महंगाई की मार: पेट्रोल 64 पैसा महंगा

नई दिल्लीः वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों के अनुरूप आज पेट्रोल के दाम 64 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए, जबकि डीजल के दाम 1.35 रपये प्रति लीटर घटा दिए गए।

मई से अब तक पेट्रोल की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। वहीं दूसरी ओर, डीजल के मामले में इससे पिछली दो बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। नयी कीमतें आज मध्यरात्रि से प्रभावी हो जाएंगी।

दिल्ली में कल से पेट्रोल 66.93 रपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा जो अभी 66.29 रपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 50.93 रपये प्रति लीटर पर मिलेगा। अभी डीजल की कीमत 52.28 रपये प्रति लीटर है।

16 मई को पेट्रोल के दाम 3.13 रपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 2.71 रपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

हालांकि, एक जून को कंपनियांे ने मूल्य नहीं बढ़ाए थे, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने की वजह से उन्हें दरों में 30-40 पैसे की वृद्धि करनी थी।

इंडियन आयल ने एक बयान में कहा,  पिछली मूल्य समीक्षा के बाद से पेट्रोल के वैश्विक दाम में तेजी रही है, जबकि डीजल के दाम में गिरावट का रख है। 16 मई को पेट्रोल की कीमतों में 3.13 रपये की वृद्धि से पहले एक मई को दरें 3.96 रपये बढ़ाई गई थीं। डीजल के मामले में एक मई को दरों में 2.37 रपये और 16 मई को 2.71 रपये की वृद्धि की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत