1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उमर अब्दुल्ला की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनावाई गुरुवार तक टली

उमर अब्दुल्ला की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनावाई गुरुवार तक टली

 Reported By: Gonika Arora @AroraGonika
 Published : Mar 02, 2020 12:34 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 12:34 pm IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर अगली सुनवाई अब गुरुवार को होगी।

Omar Abdullah under PSA: Next hearing in Supreme Court on Thursday- India TV Hindi
Omar Abdullah under PSA: Next hearing in Supreme Court on Thursday Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर अगली सुनवाई अब गुरुवार को होगी। उमर अब्दुल्ला की बहन सारा पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी गिरफ्तारी को लेकर याचिका दाखिल की हुई है। सोमवार को इस याचिका का लेकर सारा पायलट की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हुए हैं। कपिल सिब्बल ने दलील देते हुए कहा कि पहले उमर अब्दुल्ला को भारतीय दंड संहिता की धारा 107 के तहत हिरासत में लिया गया था लेकिन अब पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत हिरासत में रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं को हिरासत में लिया था। हालांकि अब अधिकतर नेताओं की रिहाई हो चुकी है लेकिन उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ति सहित कुछेक नेता अभी भी हिरासत में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत