1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में बम धमाका, 1 जवान शहीद, 2 घायल

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में बम धमाका, 1 जवान शहीद, 2 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 09:03 pm IST

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि इस धमाके में दो जवान के घायल होने की खबर है।

One army jawan martyr and two injured in blast in Akhnoor...- India TV Hindi
One army jawan martyr and two injured in blast in Akhnoor sector

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि इस धमाके में दो जवान के घायल होने की खबर है। यह धमाका तब हुआ जब सेना का एक ट्रक रास्ते से गुजर रहा था। 

इस हमले में हवलदार संतोष कुमार को गंभीर चोटें आईं और उन्हें उधमपुर के सेना कमांड अस्पताल में ले जाया गया, जिसमें उन्हें चिकित्सा सहायता और दी जा रही है। वहीं इस हमले में हवलदार संतोष कुमार शहीद हो गए।

हवलदार संतोष कुमार उत्तर प्रदेश के पुरा भदौरिया, तहसील बाह, जिला आगरा के रहने वाले थे। सेना ने उनके शहीद होने पर कहा कि हवलदार संतोष कुमार एक बहादुर, अत्यधिक प्रेरित और ईमानदार सैनिक थे। राष्ट्र हमेशा सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत