1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus cases in Bihar: बिहार में कोरोना से दूसरी मौत, पटना एम्स में में 35 वर्षीय शख्स ने तोड़ा दम

Coronavirus cases in Bihar: बिहार में कोरोना से दूसरी मौत, पटना एम्स में में 35 वर्षीय शख्स ने तोड़ा दम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 03:00 pm IST

बिहार में कोरोना वायरस ने एक और शख्स की जान ले ली है। आज पटना के एम्स में एक 35 वर्षीय शख्स ने दम तोड़ दिया।

Coronavirus Death in Bihar- India TV Hindi
Coronavirus Death in Bihar Image Source : AP

बिहार में कोरोना वायरस ने एक और शख्स की जान ले ली है। आज पटना के एम्स में एक 35 वर्षीय शख्स ने दम तोड़ दिया। यह शख्स कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति वैशाली जिले का रहने वाला था और इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती हुआ था। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 83 पहुंच गई है। जबकि राज्य में 2 मरीज की कोरोना वायरस से मौत हुई है और 37 लोग ठीक हो चुके हैं।

आज ही बिहार के मुंगेर में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें छह महीने और दो साल की बच्ची भी शामिल है। गुरुवार की रात तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात मुंगेर की छह माह की बच्ची, 21 वर्षीय महिला सहित तीन मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ये तीनों बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव 60 साल के बुजुर्ग के परिवार के हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो गई। गुरुवार को सुबह इसी परिवार के छह लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसमें दो पुरूष जिनकी उम्र 40 और 38 साल है तथा चार महिलाएं हैं। इनमें एक दो साल की बच्ची भी शामिल है। 

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों में सबसे अधिक 29 मामले सीवान से, मुंगेर से 17, पटना से छह, गया से पांच, बेगूसराय से आठ, गोपालगंज से तीन, नालंदा से छह, बक्सर से दो एवं नवादा से तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत