1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत, मृतक संख्या हुई 48

पुणे में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत, मृतक संख्या हुई 48

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 02:40 pm IST

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद यहां कोविड-19 से संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 48 हो गई।

Coronavirus Cases in Pune- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Pune Image Source : AP

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद यहां कोविड-19 से संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 48 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति की मृत्यु सरकारी अस्पताल सैस्सून में हुई। वह पहले से बीमार था और दो दिन से उसका इलाज चल रहा था। 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में मुम्बई के बाद पुणे सबसे अधिक कोरोना वायरस से प्रभावित है। यहां मृतकों की संख्या अब 48 हो गई है। इनमें से कम से कम 39 लोगों की मौत सरकारी अस्पताल में हुई है, जिसके डीन डॉ.अजय चंदनवाले का बृहस्पतिवार शाम सरकार ने तबादला कर दिया था। चिकित्सा केन्द्र के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को 15 अप्रैल को यहां भर्ती कराया गया था , जिसकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।’’ 

स्वास्थ्य मंत्रालय के तेजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल मामले 13387 दर्ज किए गए हैं, इसमें 1749 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, लेकिन 437 मामले ऐसे भी हैं जिनमें कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई है। देशभर में 5 राज्य ऐसे हैं जहां पर कोरोना वायरस मामलों को लेकर सबसे खराब हालात हैं, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडू, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना वायरस मामले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत