1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: एक आतंकी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती के दौरान ग्रेनेड विस्फोट की थी तैयारी

जम्मू कश्मीर: एक आतंकी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती के दौरान ग्रेनेड विस्फोट की थी तैयारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2019 01:56 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 01:56 pm IST

जम्मू कश्मीर में पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने राज्य के बारामुला से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : FILE

जम्मू कश्मीर में पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने राज्य के बारामुला से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह आतंकी पुलिस भर्ती के दौरान भीड़ में ग्रेनेड से हमला करने की फिराक में था। लेकिन इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर पुलिस ने समय रहते उसे हिरासत में ले लिया है। बता दें कि राज्य में इस समय पुलिस भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में कश्मीरी युवा भाग ले रहे हैं। 

राज्य में 5 अगस्त से धारा 370 और 35 ए हटाकर विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया गया था। जिसके बाद से पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं आतंकी आम लोगों पर निशाना बनाते हुए आतंकी वारदात के साथ घाटी में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत