1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Amarnath Yatra 2021: अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा

Amarnath Yatra 2021: अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2021 06:07 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 06:07 pm IST

बालटाल और चंदनवाड़ी के रास्ते से होकर जाने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा।

अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा- India TV Hindi
अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा Image Source : PTI FILE PHOTO

जम्मू। बालटाल और चंदनवाड़ी के रास्ते से होकर जाने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भगवान अमरनाथ की गुफा तक जाने की 56 दिवसीय यात्रा दो रास्तों से 29 जून और शुरू होगी और 22 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को बोर्ड की वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

रजिस्ट्रेशन में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा अनिवार्य 

अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए श्रद्धालु बोर्ड की वेबसाइट पर घर बैठे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने बताया कि तीर्थयात्रियों को वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा जिसमें स्वास्थ्य प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। सीईओ ने कहा कि संबंधित राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अधिकार प्राप्त डॉक्टरों और चिकित्सा संस्थानों से 15 मार्च के बाद जारी किए गए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मान्य होंगे।

सीईओ ने कहा कि 13 साल से कम और 75 साल से अधिक के लोग तथा छह सप्ताह से अधिक समय से गर्भवती महिलाएं पंजीकरण नहीं करा सकेंगी। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण नहीं कराना होगा क्योंकि उनके हेलीकॉप्टर टिकट ही पर्याप्त होगा। बता दें कि बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू हुआ था, जिसमें जम्मू कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यस बैंक की शाखाओं की 446 शाखाओं से पंजीकरण किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत