1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटेल आरक्षण आंदोलन को फिर खड़ा करने के लिए ‘पास’ निकालेगी शहीद यात्रा

पटेल आरक्षण आंदोलन को फिर खड़ा करने के लिए ‘पास’ निकालेगी शहीद यात्रा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2018 08:02 pm IST,  Updated : May 20, 2018 08:02 pm IST

यात्रा 24 जून को मेहसाणा जिले के उन्झा से शुरू होगी और राज्य के 97 नगरों से गुजरते हुए राजकोट के पास कागवाड में संपन्न होगी...

patidar- India TV Hindi
patidar

अहमदाबाद: पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) गुजरात में पटेल समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन को फिर खड़ा करने की योजना बना रही है जिसमें तीन हजार किलोमीटर से अधिक का मार्च निकाला जाएगा। पास के संयोजक दिलीप सब्वा ने आज कहा कि 2015 के आंदोलन के दौरान ‘‘समुदाय के लिए अपनी जान कुरबान करने वाले’’ 14 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘पाटीदार अनामत आंदोलन शहीद यात्रा भी’ एक तरीका है।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाला पास का धड़ा एक ‘‘सामाजिक संगठन है, न कि कोई राजीनीतिक संगठन’’ और केवल उन्हीं लोगों को मार्च में आमंत्रित किया जाएगा जो समुदाय से संबंधित सामाजिक मुद्दों को उठाना चाहते हैं। सब्वा ने कहा कि 2015 में आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल संबंधित मार्च में शामिल नहीं हैं, लेकिन उन्हें आमंत्रित किया गया है।

यात्रा 24 जून को मेहसाणा जिले के उन्झा से शुरू होगी और राज्य के 97 नगरों से गुजरते हुए राजकोट के पास कागवाड में संपन्न होगी। सब्वा ने कहा, ‘‘हम यात्रा उन्झा से इसलिए शुरू कर रहे हैं क्योंकि यह समुदाय की कुलदेवी उनिया माता का घर है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत