1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पद्मावत विरोध: करणी सेना के सदस्यों ने की DND फ्लाईओवर के टोल प्लाजा के काउंटरों पर तोड़-फोड़

पद्मावत विरोध: करणी सेना के सदस्यों ने की DND फ्लाईओवर के टोल प्लाजा के काउंटरों पर तोड़-फोड़

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 22, 2018 06:41 am IST,  Updated : Jan 22, 2018 06:41 am IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘‘पद्मावत’’ की रिलीज को लेकर विरोध कर रहे करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों के सदस्यों ने आज डीएनडी फ्लाईओवर के टोल प्लाजा के काउंटरों पर तोड़-फोड़ की और एक बैरियर को आग के हवाले कर दिया।

Padmaavat protests DND flyover toll booths damaged in Noida- India TV Hindi
Padmaavat protests DND flyover toll booths damaged in Noida

नोएडा: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘‘पद्मावत’’ की रिलीज को लेकर विरोध कर रहे करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों के सदस्यों ने आज डीएनडी फ्लाईओवर के टोल प्लाजा के काउंटरों पर तोड़-फोड़ की और एक बैरियर को आग के हवाले कर दिया। ('आप' के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने पर BJP नेता यशवंत सिन्हा ने दिया बड़ा बयान )

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीएनडी टोल फ्री है, इसलिए काउंटरों पर कोई काम नहीं हो रहा था। केवल उनकी कांच की खिड़कियों और कंप्यूटरों को तोड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और आस पास के इलाकों से आए ये प्रदर्शनकारी करणी सेना, राजपूत उत्थान समिति, क्षत्रीय सभा के सदस्य हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत