1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PAK ने पुंछ में LoC के पास किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

PAK ने पुंछ में LoC के पास किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 05:31 pm IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों एवं गांवों में पाकिस्तान के सैनिकों ने मोर्टार से गोलाबारी कर मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों एवं गांवों में पाकिस्तान के सैनिकों ने मोर्टार से गोलाबारी कर मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में सीमा पार से दोपहर बाद सवा तीन बजे गोलाबारी शुरू हुई, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया । उन्होंने बताया कि अंतिम समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी में किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत