1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान को भारत की नसीहत, खाली करे अवैध कब्जे वाला कश्मीर

पाकिस्तान को भारत की नसीहत, खाली करे अवैध कब्जे वाला कश्मीर

 Reported By: Vijai Laxmi @vijai_laxmi
 Published : Jun 03, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 08:04 pm IST

भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्टेटमेंट जारी कर पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आने की नसीहत दी है। स्टेटमेंट में पाकिस्तान से अवैध कब्जे वाले इलाकों (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को खाली करने को कहा गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान- India TV Hindi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बौद्ध धर्म के पुरातात्विक स्थलों पर तोड़फोड़ करने और उन्हें निकसान पहुंचाने की खबरों के बाद अब भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्टेटमेंट जारी कर पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आने की नसीहत दी है। स्टेटमेंट में पाकिस्तान से अवैध कब्जे वाले इलाकों (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को खाली करने को कहा गया है।

इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान से POK में लोगों के राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक अधिकारों के उल्लंघन को बंद करने को भी कहा है। आपको बता दें कि हाल ही में गिलगित-बाल्टिस्तान स्तिथ एतिहासिक बौद्ध धरहोरों को इस्लामिक कट्टरपंथियों ने पेंट से छुपाने और तोड़फोड़ कर निकसान पहुंचाने की कोशिश की है। 

इस विषय को भारत ने बहुत गंभीरता से लिया है। विदेश मंत्रालय ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि PoK में बौद्ध प्रतीकों का विध्वंस गंभीर चिंता का विषय और निंदनीय है। भारत ने पाकिस्तान से पुरातात्विक धरोहर को संरक्षित करने की मांग भी की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तन ने कहा, "हमने पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र के तथाकथित "गिलगित-बाल्टिस्तान" इलाके में स्थित अमूल्य भारतीय बौद्ध धरोहर पर बर्बरता, क्षीणता और विनाश करने की रिपोर्ट्स पर अपनी चिंता व्यक्त की है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत