1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक ने शिवरात्रि पर आतंकी खतरों के बारे में भारत से खुफिया जानकारी साझा करने की पुष्टि की

पाक ने शिवरात्रि पर आतंकी खतरों के बारे में भारत से खुफिया जानकारी साझा करने की पुष्टि की

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2016 07:31 am IST,  Updated : Mar 09, 2016 07:31 am IST

पाकिस्तान ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि उसने महाशिवरात्रि से पहले गुजरात में संभावित आतंकवादी हमलों से जुड़ी खुफिया जानकारी भारत के साथ साझा की थी।

terror activity- India TV Hindi
terror activity

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि उसने महाशिवरात्रि से पहले गुजरात में संभावित आतंकवादी हमलों से जुड़ी खुफिया जानकारी भारत के साथ साझा की थी।

भारत को खुफिया जानकारी उपलब्ध कराए जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में विदेश मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा, 'दुनिया के विभिन्न देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करना आम चलन है और पूरे विश्व में ऐसा होता है। हालांकि इस बार किसी प्रकार यह बात मीडिया तक पहुंच गई, लेकिन इससे आतंकवाद से मुकाबले के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता पता चलती है।'

भारतीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल नसीर खान जंजुआ ने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ खुफिया चेतावनी साझा की थी, जिसके बाद गुजरात में एनएसजी की तैनाती की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत