1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने फिर की सीजफायर तोड़ने की हिमाकत, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

पाकिस्तान ने फिर की सीजफायर तोड़ने की हिमाकत, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 04, 2020 10:56 am IST,  Updated : Aug 04, 2020 10:56 am IST

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों में भारी गोलाबारी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया।

पाकिस्तान ने फिर की सीजफायर तोड़ने की हिमाकत, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब- India TV Hindi
पाकिस्तान ने फिर की सीजफायर तोड़ने की हिमाकत, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब Image Source : PTI

जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों में भारी गोलाबारी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर की देबराज पट्टी के अग्रिम इलाकों में भी भारी गोलाबारी की।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सुबह करीब सात बजे, पाकिस्तान की सेना ने पुंछ जिले के कृष्णघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है। पिछले महीने पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का 47 बार उल्लंघन किया था। जुलाई में उसने राजौरी, पुंछ, कुपवाड़ा तथा बारामूला जिलों में लगभग हर रोज नियंत्रण रेखा पर स्थित इलाकों में गोले बरसाए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत