1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान को शांति के लिए घुसपैठ खत्म करनी होगी: जनरल बिपिन रावत

पाकिस्तान को शांति के लिए घुसपैठ खत्म करनी होगी: जनरल बिपिन रावत

 Reported By: IANS
 Published : May 25, 2018 10:03 pm IST,  Updated : May 25, 2018 10:03 pm IST

रमजान के पवित्र महीने में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान रोकने पर सेना प्रमुख ने कहा, हमने लोगों को शांति का माहौल देने के लिए अभियान रोका है और मेरा मानना है कि लोग खुश हैं...

bipin rawat- India TV Hindi
bipin rawat

श्रीनगर: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि यदि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है, तो उसे आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने से रोकना चाहिए। जनरल रावत ने पहलगाम में एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से कहा, "हम सीमाओं पर शांति चाहते हैं, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करता है, जिससे जीवन और संपत्ति का नुकसान होता है। ऐसे मामले में हमें जवाब देना पड़ता है। अगर पाकिस्तान शांति चाहता है, तो हम उम्मीद करते हैं कि वे पहल करें, जो घुसपैठ रोककर की जा सकती है।"

रमजान के पवित्र महीने में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान रोकने पर सेना प्रमुख ने कहा, हमने लोगों को शांति का माहौल देने के लिए अभियान रोका है और मेरा मानना है कि लोग खुश हैं।

उन्होंने कहा, "अगर चीजें इसी तरह से जारी रहती हैं, तो संघर्ष अभियान नहीं शुरू करने के विचार को बनाए रखा जा सकता है। लेकिन, यदि आतंकवादी गतिविधियां जारी रहीं तो हम ऐसा नहीं कर सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत