1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2020 12:15 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 12:15 pm IST

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित तीन सेक्टरों में गोलीबारी और गोलाबारी करके शनिवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की - India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की  Image Source : FILE

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित तीन सेक्टरों में गोलीबारी और गोलाबारी करके शनिवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे सीमापार से शाहपुर, किरनी और डेगवार सेक्टरों में गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने सीमापार से होने वाली गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक सीमापार से गोलाबारी और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी थी। प्रवक्ता ने बताया कि भारत की ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत