1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय वायुसेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, एयर टू एयर मिसाइल से बनाया गया निशाना

भारतीय वायुसेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, एयर टू एयर मिसाइल से बनाया गया निशाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 07:26 pm IST

भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के बीकानेर में भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।

Pakistani drone killed by Indian air force in Bikaner of...- India TV Hindi
Pakistani drone killed by Indian air force in Bikaner of Rajasthan

बीकानेर: भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के बीकानेर के नल सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। वायुसेना ने एयर टू एयर मिसाइल से पाकिस्तानी ड्रोन को निशाना बयाना। ये घटना सुबह करीब 11:30 की है जब पाकिस्तान का एक ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया था, तभी मोर्चे पर तैनात वायुसेना ने ड्रोन को नोटिस किया और मार गिराया।

भारतीय वायुसेना ने सुखोई 30MKI फाइटर प्लेन से एयर टू एयर मिसाइल से पाकिस्तानी ड्रोन पर हमला किया था। मिसाइल की मार से ड्रोन का मलवा पाकिस्तान के फोर्ट अब्बासी इलाके में जाकर गिरा। बता दें कि राजस्थान के बीकानेर का नल सेक्टर और पाकिस्तान का फोर्ट अब्बासी दोनों ही सीमा से सटे हुए इलाके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत