1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में BSF ने दबोचा पाकिस्तानी नागरिक

पंजाब में BSF ने दबोचा पाकिस्तानी नागरिक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 05:46 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 05:46 pm IST

बीएसएफ की 129 बटालियन ने बार्डर आउट पोस्ट के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए इस पाकिस्तानी नागरिक का नाम अदनान है, जो पाकिस्तान के कसूर जिले के आरसूल गांव का रहने वाला है।

Pakistani national dabbed by BSF near BOP in Punjab । पंजाब में BSF ने दबोचा पाकिस्तानी नागरिक- India TV Hindi
पंजाब में BSF ने दबोचा पाकिस्तानी नागरिक Image Source : PTI

फिरोजपुर. पंजाब में रविवार को बीएसएफ की 129 बटालियन ने बार्डर आउट पोस्ट के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए इस पाकिस्तानी नागरिक का नाम अदनान है, जो पाकिस्तान के कसूर जिले के आरसूल गांव का रहने वाला है। पाकिस्तानी नागरिक अदनान के पास से एक डबल सिम वाला मोबाइल फोन, एक पर्ची और 380 पाकिस्तानी रुपये बरामद किए गए हैं। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी।

5 अक्टूबर को हुसैनीवाला बैराज के पास से पकड़ा गया था पाकिस्तानी

इससे पहले 5 अक्टूबर को भी बीएसएफ ने हुसैनीवाला बैराज के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा। बीएसएफ ने बताया था कि उक्त मूक-बधिर व्यक्ति को बाद में पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया। बीएसएफ ने बताया था कि पकड़े गए इस व्यक्ति के पास से 5,510 रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा) और वीजिटिंग कार्ड मिले। बीएसएफ ने बताया कि व्यक्ति की पहचान मुश्ताक के रूप में हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।