1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी-वाघा सीमा पर BSF को मिठाईयां बांटी

पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी-वाघा सीमा पर BSF को मिठाईयां बांटी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2018 08:40 pm IST,  Updated : Aug 14, 2018 08:40 pm IST

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के कारण बीएसएफ ने इस साल 26 जनवरी को अपने पाकिस्तानी समकक्षों से मिठाइयों और अभिवादन का आदान-प्रदान करने से मना कर दिया था।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने...- India TV Hindi
पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी-वाघा सीमा पर BSF को मिठाईयां बांटी

अटारी (अमृतसर): पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) को मिठाई भेंट की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों तरफ के सुरक्षाकर्मियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले मिले। बीएसएफ कल अपने पाकिस्तानी समकक्षों को मिठाइयां देगी।

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के कारण बीएसएफ ने इस साल 26 जनवरी को अपने पाकिस्तानी समकक्षों से मिठाइयों और अभिवादन का आदान-प्रदान करने से मना कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत