श्रीनगर: भारतीय संसद पर हमले की साजिश रचने के आरोप में फ़ांसी पर लटकाए गए मोहम्मद अफ़ज़ल गुरु के बेटे ग़ालिब गुरु ने दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 फीसद अंक हासिल किए हैं।
रविवार को घोषित जम्मू कश्मीर के स्कूल परिक्षा बोर्ड के नतीजों के मुताबिक, गालिब ने कुल 500 अंकों में से 474 अंक हासिल किए हैं। उसे सभी पांच विषयों में 'ए1' ग्रेड मिले हैं।
सोशल मीडिया पर इस बात की काफी सराहना की जा रही है कि गालिब ने मुश्किल हालात के बावजूद मन लगाकर पढ़ाई की और अच्छे अंक हासिल किए।
ग़ौरतलब है कि ग़ालिब के पिता अफ़ज़ल गुरु को संसद हमले का दोषी पाया गया था जिसके लिए उन्हें 9 फरवरी 2013 को फ़ांसी पर लटकाया गया था।
बोर्ड के नतीजों के मुताबिक पुल्वामा जिले के अवंतीपुरा में रहने वाले ताबिश मंज़ूर ने दसवीं की परीक्षा में टॉप किया है। उसने 500 में से 498 अंक अर्जित किए। अनीसा हलीम और हिबा इंतेख़ाब दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।