1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट हमले पर पाकिस्तान की दगाबाज़ी, जांच के बाद पलटा

पठानकोट हमले पर पाकिस्तान की दगाबाज़ी, जांच के बाद पलटा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2016 10:47 am IST,  Updated : Apr 05, 2016 10:47 am IST

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान JIT ने पठानकोट हमले के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहराया है। जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान JIT टीम ने कहा कि पठानकोट हमले की जानकारी भारत को पहले से थी।

pathnkot attack pak jit blames india for the attack.- India TV Hindi
pathnkot attack pak jit blames india for the attack.

नई दिल्ली: पठानकोट हमले की जांच के लिए आई पाकिस्तान JIT टीम ने एक बार फिर से पैंतरा बदला है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान JIT ने पठानकोट हमले के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहराया है। जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान JIT टीम ने कहा कि पठानकोट हमले की जानकारी भारत को पहले से थी। पाकिस्तान JIT की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पास कोई सबूत नहीं है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। इतना ही नहीं NIA के अधिकारी तंजील अहमद मर्डर केस का भी कनेक्शन पाकिस्तान JIT ने पठानकोट से जोड़ा है। जेआईटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि तंजील की हत्या करवा कर भारत इस साजिश पर पर्दा डालना चाहता है। इतना ही नहीं बल्कि पाक टीम को पठानकोट हमला एक ड्रामा नजर आया।

JIT की रिपोर्ट पाक मीडिया में लीक हुई है। इसमें ये भी कहा गया है कि पठानकोट हमला पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए भारत की साजिश थी। साथ ही पाक टीम को पाकिस्तान से किसी तरह की घुसपैठ के निशान नहीं मिले। पाक टीम ने ये भी कहा कि भारत ने उनके साथ जांच में सहयोग नहीं किया।

पाकिस्तान के इस पलटवार के बाद भारतीय रक्षा विशेषज्ञों ने इसे पाकिस्तान की दोहरी नीति बताया है। भारत के रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने कहा कि भारत को अब कोई दूसरा तरीका अख्तियार करना पड़ेगा।

पाकिस्तान JIT ने क्या कहा ?

  • पठानकोट हमले की जानकारी भारत को पहले से थी।
  • आतंकियों को शुरुआती घंटे में मार दिया गया था।
  • हमले का इस्तेमाल पाकिस्तान की इमेज खराब करने में किया गया।
  • इमेज खराब करने के लिए ऑपरेशन 3 दिन तक खींचा गया।
  • आतंकवादियों के पाकिस्तान कनेक्शन का सबूत नहीं।
  • NIA अफसर तंजील की हत्या का पठानकोट कनेक्शन।
  • तंजील की हत्या कराकर साजिश पर पर्दा डालना चाहता है भारत।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत