1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट आतंकी हमला: देश में रेड अलर्ट, दिल्ली में सुरक्षा-समीक्षा बैठक

पठानकोट आतंकी हमला: देश में रेड अलर्ट, दिल्ली में सुरक्षा-समीक्षा बैठक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 02, 2016 01:20 pm IST,  Updated : Jan 02, 2016 01:20 pm IST

नयी दिल्ली: पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आत्मघाती हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा की समीक्षा के लिये बैठक बुलाई गई है जिसमें IB, RAW और NSA अधिकारी मौजूद हैं। NSA अजीत डोवाल एयरफोर्स

pathankot attack- India TV Hindi
pathankot attack

नयी दिल्ली: पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आत्मघाती हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा की समीक्षा के लिये बैठक बुलाई गई है जिसमें IB, RAW और NSA अधिकारी मौजूद हैं। NSA अजीत डोवाल एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे।

पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार सुबह 3 बजे 5 आतंकियों ने हमला किया। हमले के बाद करीब 5 घंटे तक चले एनकाउंटर में 4 आतंकियों को सेना ने मार गिराया जबकि एक आतंकी को घायल कर दिया। मुठभेड़ में एयरफोर्स के 2 जवान शहीद हो गए और 6 अन्य घायल हुए हैं।

हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। जानकारी के मुताबिक, सभी आतंकी पाकिस्तान के बहावलपुर से आए थे और वे भारतीय सीमा से लगे एक नाले के रास्ते पंजाब में घुसे थे।

शुरुआती जांच में सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आतंकियों ने हमले से पहले देर रात पाकिस्तान फोन किया था। जांच में पता चला है कि, आतंकियों ने पंजाब के गुरदासपुर से रात 12:30 बजे से 1:45 के बीच में 4 बार पाकिस्तान फोन किया था। सुरक्षा एजेंसियां कॉल की डीटेल पता करने में जुटी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक NSA प्रमुख अजीत डोवाल स्थिति का ख़ुद जायज़ा ले रहे थे। आतंकियों से निपटने के लिए NSG और गरुढ़ कमांडो की फोर्स भी मौके पर पहुंची थी। आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद ली गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

ख़बरों के मुताबिक़ आतंकियों ने हमले के लिये इनोवा कार का इस्तेमाल किया था जो उन्होंने ड्राइवर को मारने के बाद से गुरदासपुर से चुराई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत