1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना में भारी बारिश के चलते दीवार गिरी, एक बच्चे की मौत, 6 घायल

पटना में भारी बारिश के चलते दीवार गिरी, एक बच्चे की मौत, 6 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2019 11:59 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 11:59 pm IST

बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से सचिवालय थाना क्षेत्र में बीएसएनएल की दीवार गिर गई।

Bihar rain tragedy- India TV Hindi
Bihar rain tragedy Image Source : INDIA

पटना: बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से सचिवालय थाना क्षेत्र में बीएसएनएल की दीवार गिर गई। जिस वक्त दीवार गिरी वहां कई लोग मौजूद थे। मलबे में कई लोग दब गए जिससे एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दे कि बिहार में मॉनसून के दस्तक के साथ ही विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हुई है। वहीं राजधानी पटना समेत कई इलाकों में मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट भी जारी कर रखा था। इससे पहले आज बिहार सचिवालय भवन पर भी वज्रपात हुआ लेकिन इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत