1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुआ भारत, जनता ने शंखनाद और थालिया बजाकर वायरस के खिलाफ किया जंग का ऐलान

कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुआ भारत, जनता ने शंखनाद और थालिया बजाकर वायरस के खिलाफ किया जंग का ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2020 05:36 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 11:54 pm IST

भारत ने कोरोना वायरस को मात देने की तैयारी कर ली है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी की अपील के बाद रविवार 22 मार्च को लोग शाम 5 बजे अपने घरों की छत, बालकनी पर उतर आए।

People come out on their balconies to clap, clang utensils and ring bells to express their gratitude- India TV Hindi
People come out on their balconies to clap, clang utensils and ring bells to express their gratitude to those providing essential services amid Coronavirus Pandemic Image Source :

भारत ने कोरोना वायरस को मात देने की तैयारी कर ली है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी की अपील के बाद रविवार 22 मार्च को लोग शाम 5 बजे अपने घरों की छत, बालकनी पर उतर आए और इस वायरस के खिलाफ थाली बजाई और शंखनाद कर मानों जंग का ऐलान किया। इन दौरान लोगों में गजब का जोश देखने को मिला। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू करने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने शाम 5 बजे घरों के दरवाजे, खिड़कियों और बालकनियों पर आकर घंटे, तालियां बजाकर इस वक्त कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों का हौंसला बढ़ाने के लिए भी कहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर ट्वीट कर लिखा कि ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है। आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें। उन्होनें ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। देशवासियों का बहुत-बहुत आभार...।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत