1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सावधान: अब गोवा में बीच पर शराब पीते पाए जाने पर हो सकती है गिफ्तारी

सावधान: अब गोवा में बीच पर शराब पीते पाए जाने पर हो सकती है गिफ्तारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2017 07:55 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 08:00 pm IST

भाजपा नीत गोवा सरकार ने आज कहा कि राज्य में बीच पर शराब पीते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

goa beach- India TV Hindi
goa beach

पणजी: भाजपा नीत गोवा सरकार ने आज कहा कि राज्य में बीच पर शराब पीते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने विधानसभा में कहा, बीच साफ-सुथरे होने चाहिए और वहां कोई अवैध काम नहीं होना चाहिए। हमने बीच पर लोगों को शराब पीने से रोक भी दिया है। जरूरत पड़ने पर हम उन्हें गिरफ्तार करने में भी संकोच नहीं करेंगे।

मंत्री ने बताया कि पुलिस बीच पर शराब पीते पाए गए पर्यटकों के खिलाफ पहले ही कुछ मामले दर्ज कर चुकी है।

उन्होंने कहा, हम पर्यटन व्यापार कानून में संशोधन करेंगे। मैंने मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर पर्यटन गार्डों से सतर्क रहने को कहा है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत