1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेब में कारतूस लेकर संसद में घुस रहा था शख्स, सुरक्षाबलों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

जेब में कारतूस लेकर संसद में घुस रहा था शख्स, सुरक्षाबलों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2020 06:55 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 07:01 pm IST

संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की चौकसी की वजह से आज एक बड़ा खतरा टल गया। सुरक्षाकर्मियों ने जेब में कारतूस लेकर संसद भवन में दाखिल हो रहे शख्स को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Indian Parliament- India TV Hindi
Indian Parliament

नई दिल्ली: संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की चौकसी की वजह से आज एक बड़ा खतरा टल गया। सुरक्षाकर्मियों ने जेब में कारतूस लेकर संसद भवन में दाखिल हो रहे शख्स को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शख्स का नाम अख्तर खान बताया जा रहा है। अख्तर खान गेट नंबर आठ से संसद भवन के अंदर दाखिल हो रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने जब उसके पर्स की चेकिंग की तो उसमें तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

शख्स ने बताया कि वह गलती से उसकी जेब में रह गया था। सुरक्षाकर्मियों ने अख्तर खान को पुलिस के हवाले कर दिया। अख्तर गाजियाबाद का रहनेवाला है और उसकी उम्र 44 वर्ष है। अख्तर गाजियाबाद का रहनेवाला है और उसके पिता का नाम शब्बीर खान है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शख्स को छोड़ दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत