1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूल्हे की फोटो खींच रहा था फोटोग्राफर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पलभर में छा गया मातम

दूल्हे की फोटो खींच रहा था फोटोग्राफर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पलभर में छा गया मातम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2019 03:31 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 03:31 pm IST

बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक फोटोग्राफर की गोली लगने से मौत हो गई।

firing- India TV Hindi
firing

पटना: बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक फोटोग्राफर की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ब्रह्मपुर गांव के अनिल कुमार की बारात करोड़ीचक गांव निवासी राजेंद्र सिंह के यहां आई थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।

आर्केस्ट्रा के बीच ही कुछ लोग खुशी में फायरिंग करने लगे। इसी क्रम में एक गोली वीडियोग्राफी कर रहे सोनू (21) को जा लगी। घायल अवस्था में उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है बुधवार की रात सहरसा जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में भी विवाह समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के बीच की गई हर्ष फायरिंग में एक नर्तकी की मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत