1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल में बड़ा हादसा, सड़क से नीचे नदी में गिरा वाहन, 7 की मौत

हिमाचल में बड़ा हादसा, सड़क से नीचे नदी में गिरा वाहन, 7 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2020 09:58 am IST,  Updated : Nov 16, 2020 09:58 am IST

हादसे के तुरंत बाद सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वाहन से बाहर निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

pickup van falls in river in himachal pradesh mandi । हिमाचल में बड़ा हादसा, सड़क से नीचे नदी में गि- India TV Hindi
हिमाचल में बड़ा हादसा, सड़क से नीचे नदी में गिरा वाहन, 7 की मौत Image Source : TWITTER/ANI

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार तड़के 3 बजे के करीब एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के पुलघराट इलाके में एक वाहन व्यास नदी की सहायक नदी सुकेती खड्ड में गिर गया, जिस वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जो वाहन नदी में गिरा, वो एक पिकअप था।

घायल व्यक्ति पिकअप का वाहन चालक बताया जा रहा है। इस हादसे के तुरंत बाद सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वाहन से बाहर निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए मजदूर बिहार के रहने वाले हैं, वो देर रात ही यहां पहुंचे थे। जिसके बाद ठेकेदार की गाड़ी उन्हें लेने पहुंचे थी।

पुलिस ने बताया कि ये गाड़ी पुलघराट के पास अपना निंयत्रण खो बैठी और रेलिंग तोड़ते हुए नदी की धारा में नीचे गिर गई, जिस वजह से ये हादसा हो गाय। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और मृतकों के परिजनों से संपर्क साध रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत