1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने इराक में मारे गए 39 भारतीयों के परिजनों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

PM मोदी ने इराक में मारे गए 39 भारतीयों के परिजनों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 03:57 pm IST

युद्ध से जर्जर इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से 38 के अवशेष विशेष विमान से कल देश वापस लाए गए। उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है...

Family members of Aman Kumar one of the Indians abducted by...- India TV Hindi
Family members of Aman Kumar one of the Indians abducted by the Islamic State group in 2014 mourn after his mortal remains arrive at his village Passu 10 km away from Dharamshala 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इराक में मारे गए सभी 39 भारतीयों के निकटतम परिजनों को 10-10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की आज घोषणा की। आधिकारिक सूत्रों ने उक्त जानकारी दी।

युद्ध से जर्जर इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से 38 के अवशेष विशेष विमान से कल देश वापस लाए गए। उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

आतंकवादी संगठन आईएसआईएस द्वारा बंधक बनाए गए 40 में से 39 भारतीय मजूदरों की उन्होंने हत्या कर दी थी जबकि एक मजदूर स्वयं को बांग्लादेशी मुसलमान बताकर वहां से भागने में सफल रहा था।

इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से 27 पंजाब, चार हिमाचल प्रदेश, छह बिहार और दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत