1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के 5 आग्रह, जानिए क्या करने के लिए कहा

भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के 5 आग्रह, जानिए क्या करने के लिए कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2020 12:28 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 01:37 pm IST

भाजपा के 40 वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत के 5 मंत्र देते हुए लोगों से अपील की है।

PM Modi, BJP workers, BJP foundation day - India TV Hindi
PM Modi spoke to workers on BJP foundation day 

नई दिल्ली। भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को करोड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत के 5 मंत्र दिए। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत। भारत जैसा इतना बड़ा देश, 130 करोड़ लोगों का ये देश, लॉकडाउन के समय भारत की जनता ने जिस तरह की maturity दिखाई है, गांभीर्य दिखाया है, वो अभूतपूर्व है। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि इतने विशाल देश में, लोग इस तरह अनुशासन और सेवा भाव का पालन करेंगे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के 5 आग्रह

  • पहला- गरीबों को राशन के लिए अविरक्त सेवा अभियान, जब से ये संकट शुरू हुआ है, तबसे भाजपा के लाखों कार्यकर्ता दिन रात गरीबों की मदद करने और राशन पहुंचाने के काम में जुटे हैं। आने वाले दिनों में इसे एक बड़े अभियान में बदलना है। अपने क्षेत्र में काम कर रहे अन्य सामाजिक संगठनों को साथ लेकर काम करना है। 1-1 भाजपा कार्यकर्ता यह पक्का कर लें कि हमारे पास एक भी गरीब भूखा न रहे, उसके पास पर्याप्त भोजन उपलब्ध रहे। किसी की मदद के लिए जाते समय फेस कवर जरूर पहनें यह कोई जरूरी नहीं है कि जो डाक्टरों के लिए निर्धारित हैं वैसे मास्क पहनना ही जरूरी नहीं है। हर घर में किसी भी साधारण कपड़े से हम तैयार करें और अपने मुंह को ढककर रखें। 
  • दूसरा- अपने साथ ही आप 5-7 अन्य लोगों को फेस मास्क बनाकर वितरण करें। इस मुश्किल समय में समाज को सेवाएं दे रहे सभी लोगों का आभार करना उनके प्रति धन्यवाद करना, उनको मनोबल बढ़ाना। यह सिर्फ हमारा ही दायित् है ऐसा नहीं है, समाज को भी जोड़ना है। 
  • तीसरा- उसी संदर्भ में धन्यवाद अभियान चलाना है, नर्स-डॉक्टर. सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मी, बैंक पोस्ट ऑफिस में काम कर रहे लोग, आवश्यक सेवाओं में जुटे सभी मुलाजिम, सभी का आभार व्यक्त करना है। हर बूथ में 40 घर इन 5 अलग-अलग प्रस्तावों पर दस्तखत करें। 
  • चौथा- लंबी लड़ाई के लिए बहुत अनिवार्य है कि जितना सफलता पूर्वक इस काम करेंगे कि आने वाले दिनों में संक्रमण की स्थिति को काबू पा सकेंगे। भारत सरकार ने एक आरोग्य सेतू ऐप तैयार किया है। इस एप को डाउन लोड करने के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दें। कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करवाएं। इससे पता चलेगा कि आपको किस बीमारी की क्या स्थिति है, किन सेवाओं की जरूरत है, किसकी मदद लेनी चाहिए, किन लोगों से बचना चाहिए। 
  • पांचवां- युद्ध के समय हमने देश के लोगों की दान देते हुए देखा है। युद्ध के समय देश के लिए जिस प्रकार हम दान की परंपरा खड़ी कर देते हैं। इस समय भी लाखों लोग पीएम केयर फंड में दान कर रहे हैं, लेकिन वह और बढ़ना चाहिए। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना चाहिए और 40 लोगों से भी पीएम केयर फंड में दान करने के लिए प्रेरित करना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत