1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसानों के बीच पीएम मोदी, बताया- देश का प्रहरी

किसानों के बीच पीएम मोदी, बताया- देश का प्रहरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2018 12:53 pm IST,  Updated : Mar 17, 2018 03:38 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में 25 कृषि विज्ञान केंद्रों का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी सभा को...- India TV Hindi
पीएम मोदी सभा को संबोधित करते हुए।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में  'कृषि उन्नति मेला' को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी किसानों को संबोधित करने के बाद  जैविक खेती पर एक वेब पोर्टल का अनावरण करेंगे। पीएम मोदी इसके साथ ही पूरे देश में 25 कृषि विज्ञान केंद्रों की शुरूआत भी करेंगे।  इसस पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार की परियोजनाओं का उद्देश्य कृषि में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे 2022 तक कृषि आय दोगुनी हो जाएगी।

​ मोदी यहां पूसा कैम्पस में 'कृषि उन्नति मेला' को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसका मकसद अगले चार वर्षो में किसानों की आय दोगुनी करना है।  उन्होंने यह भी कहा कि शनिवर को कार्यक्रम के दौरान 'कृषि कर्मण' और 'दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन' पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।  वह जैविक कृषि पर आधारित एक पॉर्टल का भी उद्घाटन करेंगे और साथ में 25 कृषि विज्ञान केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। कृषि मंत्रालय ने फरवरी में एक सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें 2022 तक कृषि आय दोगुना करने के लिए समाधान और तरीके खोजने के लिए हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत