1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाबलीपुरम: नारियल पानी, तमिल परिधान और मोदी जिनपिंग की मुलाकात

महाबलीपुरम: नारियल पानी, तमिल परिधान और मोदी जिनपिंग की मुलाकात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2019 05:10 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 07:14 pm IST

मामल्लापुरम में पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ठेठ तमिलनाडु के लिबास में नजर आए।

महाबलीपुरम: नारियल...- India TV Hindi
महाबलीपुरम: नारियल पानी, तमिल परिधान और मोदी जिनपिंग की मुलाकात Image Source : TWITTER

महाबलीपुरम। मामल्लापुरम में पीएम  नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिल लिबास पहना हुआ है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें महाबलीपुरम के ऐतिहासिक स्थल दिखाए। महाबलीपुरम में इस भ्रमण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने बैठकर बातचीत भी की और नारियल पानी का आनंद लिया।

जिंगपिंग के स्वागत के लिए पीएम मोदी ने अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषाओं में ट्वीट किया

इस मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने की आशा जताते हुए अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषा में ट्वीट किया। उन्होंने जिंगपिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया।

जिनपिंग के यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘राष्ट्रपति शी जिनपिंग, भारत में आपका स्वागत है।’’ उन्होंने इसे तमिल और मंडारिन भाषा में भी लिखा। इससे पहले मोदी ने आज सुबह जिंगपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए अपने चेन्नई पहुंचने की जानकारी देते हुए तीनों भाषाओं में ट्वीट किया, ‘‘चेन्नई पहुंचा हूं। मैं तमिलनाडु की महान भूमि पर आकर खुश हूं जो अपनी अद्भुत संस्कृति और आतिथ्य सत्कार के लिए जानी जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खुशी की बात है कि तमिलनाडु राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगवानी करेगा। इस अनौपचारिक शिखर वार्ता से भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होंगे, ऐसी आशा है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत