1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आकाशीय बिजली से जान गंवाने वालों के परिवार जनों को PMNRF से 2 लाख मुआवजा, पीएम मोदी ने की घोषणा

आकाशीय बिजली से जान गंवाने वालों के परिवार जनों को PMNRF से 2 लाख मुआवजा, पीएम मोदी ने की घोषणा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2021 11:42 am IST,  Updated : Jul 12, 2021 11:42 am IST

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 75 लोगों की जान चली गई है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 41 लोगों की जान गई है, इसके बाद राजस्थान में 29 लोगों पर आकाश से मौत गिरी है और मध्य प्रदेश में 5 लोगों की जान गई है

3 राज्यों में आकाशीय...- India TV Hindi
3 राज्यों में आकाशीय बिजली की वजह से जान गंवाने वालों के परिवार जनों को PMNRF से मुआवजे की घोषणा की गई है Image Source : PTI

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली की वजह से जान गंवाने वालों के परिवार जनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है। इन राज्यों में आकाशीय बिजली की वजह से हुई जनहानि पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को भी 50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है। 

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 75 लोगों की जान चली गई है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 41 लोगों की जान गई है, इसके बाद राजस्थान में 29 लोगों पर आकाश से मौत गिरी है और मध्य प्रदेश में 5 लोगों की जान गई है। 

आकाशीय बिजली गिरने की वजह से जान गंवाने वालों के परिवार जनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता के अलावा स्थानीय सरकारों और प्रशासन की तरफ से भी आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश में जान गंवाने वालों के परिवार जनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता का ऐलान हुआ है जबकि राजस्थान में 5-5 लाख रुपए की घोषणा की गई है। 

आकाशीय बिजली गिरने की वजह से उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और कानपुर में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है, इसके अलावा कौशांबी और प्रतापगढ़ में भी नुकसान हुआ है। वहीं राजस्थान की बात करें तो वहां पर आमेर, जयपुर, झालाबाड़ और धौलपुर में आकाशीय बिजली ने तबाही मचाई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत