1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ने INS विक्रमादित्य पर की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता

मोदी ने INS विक्रमादित्य पर की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2015 02:02 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 04:07 pm IST

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां से 40 नौटिकल मील दूर अरब सागर में संयुक्त कमांडर्स कांफ्रेंस की अध्यक्षता की। यह कान्फ्रेंस नौसेना के आधुनिकतम विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर मंगलवार सुबह शुरू हुई।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब सागर में संयुक्त कमांडर्स कांफ्रेंस की अध्यक्षता की। यह सेना की तीनों शाखाओं का वार्षिक सम्मेलन है। पहली बार दिल्ली से बाहर कोच्चि तट से 50 किलोमीटर की दूरी पर आईएनएस विक्रमादित्य पर इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और सेना, नौसेना एवं वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह सम्मेलन सुबह 10 बजे शुरू हुआ और इस दौरान प्रधानमंत्री को सेना से जुड़े मुद्दों के बारे में बताया गया।

इस कॉन्फ्रेंस को एकीकृत कमांडर्स कॉन्फ्रेंस भी कहा जाता है। इस सम्मेलन के दौरान भारत की रक्षा नीति, सिद्धांत और परिचालन से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाती है। आईएनएस विक्रमादित्य पर जाने से पहले मोदी ने यहां दक्षिणी नौसेना कमान में तीनों सेनाओं के गार्ड ऑफ ऑनर का मुआयना किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस तरह का अहम सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले साल दिये गये सुझाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी से बाहर आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत