1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले साज़िश, खुफिया एजेंसियां सतर्क

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले साज़िश, खुफिया एजेंसियां सतर्क

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2015 09:49 am IST,  Updated : Jul 23, 2015 09:54 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से 2 दिन पहले आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। खुफिया एंजेसियों के मुताबिक, इंडियन मुजाहिदीन का चीफ कमांडर यासीन भटकल जेल से फरार

पीएम के बिहार दौरे से...- India TV Hindi
पीएम के बिहार दौरे से पहले साज़िश, IB सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से 2 दिन पहले आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। खुफिया एंजेसियों के मुताबिक, इंडियन मुजाहिदीन का चीफ कमांडर यासीन भटकल जेल से फरार होने का साज़िश रच रहा है।

भटकल आतंकी संगठन ISIS के संपर्क में हैं। खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने भटकल का एक फोन कॉल इंटरसेप्ट किया था जिसमें पता चला कि भटकल बेऊर जेल में बंद अपने कुछ साथियों को भी रिहा कराने का साज़िश रच रहा है। ये आतंकी पटना सीरियल ब्‍लास्‍ट के आरोपी हैं।

बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इसे लेकर पटना पुलिस को अलर्ट किया है। बेऊर जेल की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी 25 जुलाई को बिहार जाएंगे। मुजफ्फरपुर में रैली को भी संबोधित करेंगे।

नरेंद्र मोदी पीएम पद की जिम्मेवारी संभालने के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा की हुंकार रैली के दौरान गांधी मैदान में सीरियल बम धमाके हुए थे। इसी के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुजफ्फरपुर में पीएम की सभा की तैयारी में जुटीं खुफिया एजेसियां पटना ब्लास्ट से सबक ले रही हैं।

ब्लास्ट का सीधा कनेक्शन मुजफ्फरपुर से था। खुफिया अधिकारी यह पता कर रहे हैं कि पटना ब्लास्ट के बाद एनआईए ने मुजफ्फरपुर में किस-किस की तलाश में कहां-कहां छापेमारी की थी।

मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कई विभागों के प्रधान सचिव और डीजीपी समेत वरीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री बिहटा में बने आईआईटी के नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन पटना से ही करेंगे। रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं को भी प्रधानमंत्री यहीं से हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आईसीएआर के स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। मोदी मुजफ्फरपुर में भाजपा की रैली को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से जाएंगे। वापस पटना लौटने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करते रहे हैं आतंकी- रक्सौल सहित बिहार से लगे बॉर्डर के अन्य इलाकों से आतंकवादी और नक्सली भारत में प्रवेश करते रहे हैं। मुम्बई के सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड और इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक यासीन भटकल और उसका साथ हड्डी नेपाल सीमा के पास ही गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत