1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर इमरान खान को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर इमरान खान को दी शुभकामनाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2019 11:25 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 11:42 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान को शुभकामनाएं दीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के लोगों को भी उनके राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

PM Modi extends Pakistan Day wishes to Imran Khan- India TV Hindi
PM Modi extends Pakistan Day wishes to Imran Khan

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को संदेश भेजकर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान एवं वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि वक्त आ गया है कि उपमहाद्वीप के लोग आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिये मिलकर काम करें। 

मोदी का यह संदेश पुलवामा हमले के बाद परमाणु संपन्न दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में आये जबरदस्त तनाव के बीच आया है। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकाने पर हवाई कार्रवाई की थी। 

उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार को यहां नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में देश के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। भारत ने कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर से कई अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किये जाने पर विरोध भी जताया था। 

इमरान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर ट्वीट किया। खान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का संदेश मिला, जिसमें लिखा है: मैं पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर देश की जनता और बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह वक्त है जब उपमहाद्वीप के लोग आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिये मिलकर काम करें।’’

इमरान खान ने कहा कि मैं हमारे लोगों के लिए पीएम मोदी के संदेश का स्वागत करता हूं। पाकिस्तान दिवस मनाते हुए, मेरा मानना है कि यह भारत के साथ एक व्यापक बातचीत शुरू करने और सभी मुद्दों को सुलझाने, ख़ास तौर पर कश्मीर के केंद्रीय मुद्दे को सुलझाने और हमारे सभी लोगों के लिए शांति और समृद्धि पर आधारित एक नया संबंध बनाने का समय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत