1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने IIT के छात्र की मुराद पूरी की, शुभकामना पत्र के साथ माला भिजवाई

पीएम मोदी ने IIT के छात्र की मुराद पूरी की, शुभकामना पत्र के साथ माला भिजवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2018 10:24 pm IST,  Updated : May 04, 2018 10:51 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी धनबाद के छात्र को अपनी माला भेंट कर उसकी मुराद पूरी की है। पीएम मोदी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के मंडला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सोने सी दिखने वाली जो माला पहनी थी।

PM Modi gifts gold-coloured garland to IIT student after his request on social media- India TV Hindi
PM Modi gifts gold-coloured garland to IIT student after his request on social media Image Source : TWITTER

धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी धनबाद के छात्र को अपनी माला भेंट कर उसकी मुराद पूरी की है। पीएम मोदी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के मंडला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सोने सी दिखने वाली जो माला पहनी थी। झारखंड के धनबाद स्थित आईआईटी (आईएसएम) के स्डूडेंट रबेश कुमार सिंह ने ट्विटर पर पीएम से यह माला मांग ली। पीएम ने रबिश की यह मुराद झट से पूरी कर दी। पीएम ने एक शुभकामना संदेश के साथ यह माला रबेश को भिजवा दी।

दरअसल मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रबेश ने पीएम को संबोधित करते हुए 24 अप्रैल को ट्विटर पर लिखा, 'आपको पंचायती राज दिवस पर सुन रहा था, बहुत ही सुन्दर उद्बोधन, आपके गले में सोने के रंग जैसी माला देखी, बहुत ही अच्छी लगी, क्या ये माला मुझे मिल सकती है?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राबेश के इस ट्वीट के बाद अपनी उस माला को एक शुभकामना पत्र के साथ भिजवा दिया।  मन की मुराद पूरी होने पर राबेश ने 2 मई को प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आपका उपहार और स्नेह भरा पत्र पाकर मन प्रफुल्लित हो गया। इस माला रूपी उपहार और शुभकामना संदेश के लिए, आपको कोटि-कोटि धन्यवाद।'

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मंडला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सोने सी दिखने वाली एक माला पहनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत