नई दिल्ली/कोलकाता: पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी शनिवार शाम कोलकाता पहुंचे, जहां उनका स्वागत राज्यपाल ने किया। इसके बाद पीएम मोदी ने राजभवन में सूबे की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने राजभवन से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित रानी रासमणि रोड पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का नेतृत्व किया।
पीएम मोदी की इस बंगाल यात्रा से जुड़ी लाइव जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।
